पत्नि बोल्ड वीडियो शेयर करती थी सोशल मीडिया पर ,पति ने गोली मारकर कर लिया सुसाइड

सोशल मीडिया यूं तो अपने आपको अभिव्यक्त करने के सबसे शानदार माध्यम के तौर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है लेकिन इस मीडियम को लेकर अक्सर करीबी लोगों में तनातनी देखने को भी मिलती है. ऐसा ही कुछ ब्राजील में भी हुआ जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को 14 बार गोलियां मार दीं और इसका कारण फेरेरा का सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करना था.

35 साल की एलेन फेरेरा सियोलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वे सोशल इंफ्लूएंसर भी हैं. वे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं. हालांकि उनके पति एलेजांद्रो एंटोनियो एग्युलेरा को फेरेरा का ये अंदाज बिल्कुल रास नहीं आता था.

इस कपल की लाश ब्राजील के पोंता पोरा म्युनिसिपेलिटी के पास मौजूद एक प्रॉपर्टी के पिछले हिस्से में मिली. फेरेरा के शरीर में कम से कम 14 गोलियों के जख्म मिले हैं और उनका दायां हाथ भी टूटा हुआ था वही फेरेरा के 41 साल के पति के सिर में एक गोली मिली थी. इस कपल की बेटी का ख्याल अब उसके रिश्तेदार रख रहे हैं. 

Related Articles

Back to top button