अंकिता लोखंडे बनीं छत्तीसगढ़ की बहू , पति के साथ सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें….

बिलासपुर: टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर को अपने ब्वॉयफ्रेंक विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई है. शादी के बाद वह अब छत्तीसगढ़ की बहू बन गई हैं. दरअसल उनके पति विक्की जैन छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. वह बिलासपुर के जाने-माने कोयला कारोबारी के बेटे हैं. विक्की खुद भी बिजनेसमेन हैं और इसी सिलसिले में वह मुंबई आते-जाते रहते हैं. इसी बीच एक दोस्त के जरिए उनकी मुताकात अंकिता लोखंडे से हुई थी. पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर उन दोनों के बीच प्यार हुआ. करीब 3 साल बाद दोनों ने शादी कर ली.

पहले सोमवार को दोनों की सगाई हुई और उसके बाद हल्दी की रस्में भी निभाई गई. इन सब रस्मों के वक्त अंकिता लोखंडे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. बता दें कि उनकी शादी में शामिल होने के लिए बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय भी पहुंचे.

मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं अंकिता लोखंडे
अंकिता मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. उनका जन्म इंदौर में हुआ था, वह अपने माता-पिता के साथ इंदौर के नारायणबाग इलाके में रहती थी. जहां आज भी उनका घर हा. शहर के केसर अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है. जहां उनके माता-पिता रहते थे, लेकिन कई साल पहले वह लोग भी अंकिता के साथ मुंबई रहने लगे.

अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत पवित्र रिश्ता सीरियल से की थी, लोगों ने उन्हें बेहद पसंद किया और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया. जिसके बाद उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में भी एक मजबूत महिला का किरदार निभाया.

Related Articles

Back to top button