नंगे पैर चलीं रैंप पर अदा शर्मा, आलता लगाकर दिखाया अनोखा फैशन सेंस

नई दिल्ली: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) कोई पहचान की मोहताज नहीं है. उनकी ‘द केरल स्टोरी’ अब तक की महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसके बाद उन्होंने हॉटस्टार पर कमांडो सीरीज में काम किया और प्रशंसकों को उनका एक्शन अवतार काफी पसंद आया
अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए मशहूर अदा शर्मा हाल में रैंप पर नंगे पैर चलीं और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. अदा ने कहा, “हमने सोचा कि आलता लगाकर नंगे पैर चलना दिलचस्प होगा. यह नवरात्रि का पहला दिन था और मुझे यह ‘मेखला चादोर’ पहनना भी पसंद आया. इस पारंपरिक असमिया पोशाक को हमने उस पर फूल और छोटे बालों के साथ मॉडर्न टच दिया
कमांडो फ्रैंचाइजी से अपनी एक्शन इमेज के लिए जानी जाने वाली अदा आगे एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में एक महिला सुपरहीरो की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी
अदा एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज के सीजन 2 में और जल्द ही घोषित होने वाली दो और बड़ी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी
अदा हमेशा अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं और अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं.
अदा शर्मा अपने बॉलीवुड डेब्यू ‘1920’ से लेकर अपने साउथ प्रोजेक्ट्स तक, अपनी हर फिल्म में एक अलग अवतार के साथ हमें आश्चर्यचकित करती रही हैं



