मोदी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार: 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ. राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में हुए कार्यक्रम में 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री ने ली शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री और 28 नेताओं ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. आज सात महिला नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा बीजेपी की सहयोगी दलों से तीन नेताओ ने मंत्रिपद की शपथ ली.
नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया. इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया
15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री ने ली शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री और 28 नेताओं ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. आज सात महिला नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा बीजेपी की सहयोगी दलों से तीन नेताओ ने मंत्रिपद की शपथ ली.
एल मुरुगन और निशित प्रमाणिक ने ली शपथ
तमिलनाडु से आने वाले 44 साल के एल मुरुगन को भी इस बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं. उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से एलएलएम और पीएचडी किया है. एल मुरुगन तमिलनाडु में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. एल मुरुगन को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई. उनके बाद राष्ट्रपति ने निशित प्रमाणिक को शपथ दिलाई. 45 साल के निशित प्रमाणिक पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से बीजेपी सांसद हैं. निशित प्रमाणिक ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इसके साथ ही दूसरे कैबिनेट विस्तार का समारोह पूरा हुआ.
शांतनु ठाकुर, मंजूपारा महेंद्रभाई और जॉन बारला ने ली शपथ
38 साल के शांतनु ठाकुर ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. शांतनु पश्चिम बंगाल के बनगांव से पहली बार सांसद बने हैं. इनकी मतुआ समुदाय के सीनियर नेताओं में गिनती होती है. शांतनु ठाकुर ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इनके बाद मंजूपारा महेंद्रभाई ने शपथ ली. 52 साल के मंजूपारा गुजरात के सुरेंद्रनगर से पहली बार सांसद बने हैं. मंजूपारा पेशे से कार्डियोलोजिस्ट, मेडिसिन प्रोफेसर हैं. आज जॉन बारला को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. 45 साल के जॉन बारला बंगाल के अलीपुरद्वार से पहली बार सांसद बने हैं. उन्होंने चाय बागान में काम करने वालों के लिए काम किया है. जॉन ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार और बिशेश्वर टुडू ने ली शपथ
राजकुमार रंजन सिंह की उम्र 68 साल है और वो पहली बार मणिपुर से लोकसभा सांसद बने हैं. राजकुमार को भी राष्ट्रपति ने मंत्रिपद की शपथ दिलाई. राजकुमार 4 दशक तक भूगोल के प्रोफेसर रहे हैं. राजकुमार को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. उनके बाद 42 साल की भारती प्रवीण पवार को शपथ दिलाई गई, जो कि महाराष्ट्र से पहल बार लोकसभा सांसद बनीं. भारती नासिक ज़िला परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं. इन्होंने नासिक मेडिकल कॉलेज से सर्जरी में एमबीबीएस किया है. साथ ही 56 साल के आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बिशेश्वर टुडू को भी राष्ट्रपति द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. टुडू ओडिशा के मयूरभंज से बीजेपी के सांसद हैं. टुडू ने भी राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.



