दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, हादसे के बाद भट्ठे का मालिक फरार

ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 4 महिला मजदूरों की मौत हो गई. वहीं 4 मजदूर घायल हुए हैं. मरने वाली महिला मजदूरों में तीन झारखंड के गुमला की रहने वाली हैं. यह हादसा पटना के मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में लक्की ईट भट्ठे में हुआ. घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के बाद से ईंट भट्ठे का मालिक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. दानापुर के ट्रेनिंग डीएसपी कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव के लक्की ईंट भट्ठा पर चिमनी की दीवार गिरने से कई मजदूर घायल हो गए. इसमें चार मजदूर की मौत हो गई है, जबकि अन्य मजदूर घायल हैं.

घायलों का पटना में इलाज चल रहा है. घटना के बाद से ईट भट्ठा मालिक फरार है. पुलिस चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. हादसे में सीता कुमारी मेहर गया, घूर्णी देवी गुमला झारखंड, सुगंती देवी गुमला झारखंड, शीला देवी गुमला झारखंड की मौत हुई है.

Related Articles

Back to top button