खेल

इंडिया की पारी में छाए हार्दिक और ईशान , अफरीदी के आगे शीर्ष क्रम ढहा; बारिश के कारण मैच रद्द

भारत का शीर्ष क्रम रहा नाकाम

वर्षा बाधित मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था लेकिन बारिश की दो बार आई बाधा के बीच भारतीय टीम का शीर्ष क्रम फ्लॉप हो गया। कप्तान रोहित शर्मा (22 गेंद पर 11 रन), शुभमन गिल (32 गेंद पर 10 रन), विराट कोहली (सात गेंद पर चार रन) और इस मैच में चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर (नौ गेंद पर 14 रन) नहीं चल सके। दरअसल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के शुरुआती स्पेल के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने अति सुरक्षात्मक नीति अपनाई। बारिश के कारण 4.2 ओवर में आई पहली बाधा के समय भारत ने बिना क्षति के 15 रन बनाए थे। तब शुभमन गिल खाता भी नहीं खोला था। इस दौरान रोहित का एक कैच भी फखर जमान से छूटा था।

दस गेंदों में गंवाए दो विकेट
बारिश के बाद जब खेल की फिर से शुरुआत हुआ तो टीम ने 10 गेंद के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा और चौके से खाता खोलने वाले विराट कोहली शाहीन की गेंद पर बोल्ड हो गए। फिर 10वें ओवर में हारिस ने श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन भेज दिया। शुभमन गिल भी राउफ की गेंद पर कोहली की तर्ज पर प्लेडऑन हो गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटों में समा गई। भारत ने 14.1 ओवर में 66 रन पर चार विकेट खो दिए थे।

 

शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने के बाद एक समय 250 रन भी मुश्किल नजर आ रहे थे लेकिन ईशान और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 141 गेंदों पर 138 रन की अहम साझेदारी की। यह भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में इस विकेट के लिए श्रेष्ठ साझेदारी है। इससे पहले 2004 में राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में 133 रन की साझेदारी की थी। ईशान और हार्दिक ने 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

 

ईशान ने खेली चौथी श्रेष्ठ पारी
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान ने चौथी श्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी खेली। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 और 2012 में दो शतकीय पारी खेली हैं और 2004 में राहुल द्रविड़ ने कराची में 99 रन बनाए थे। हालांकि ईशान और हार्दिक अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। ईशान को राउफ ने बाबर के हाथों कैच कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 81 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए।

 

दरअसल, ये ईशान के आक्रामक तेवर थे जिन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों को दबाव में डाला। हार्दिक ने 90 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रमण का अच्छा तालमेल दिखाया। पिच पर शॉट चयन आसान नहीं था लेकिन दोनों ने स्कोरबोर्ड को चलायमान रखा। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी 51 गेंदों पर पूरी हो गई थी। ईशान करियर में पहली बार चौथे क्रम से नीचे बल्लेबाजी कर रहे थे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्पिनरों शादाब खान, मोहम्मद नवाज और सलमान आगा को लंबे स्पैल में गेंदबाजी कराई और इस दौरान ईशान और हार्दिक ने पांव जमा लिए। ईशान के आउट होने के बाद हार्दिक ने जिम्मेदारी संभाली

 

Related Articles

Back to top button