मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

रायपुर।महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने सभी बालिकाओं को 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बालिकाओं को उनका अधिकार और सम्मान देने के साथ ही उन्हेें उनके अधिकारों,शिक्षा,स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूक करने के उद्देश्य से हम राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं। समाज में आज भी कई कुरीतियां हैं,जिनके कारण बालिकाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर नहीं मिल पाता। सरकार ने लैगिंक असमानता और अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की सहायता के लिए कई कानून बनाए हैं। जरूरत है अपने अधिकारों को जानने और मजबूती के साथ खड़े होने की। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियां निडर होकर आगे बढ़ें और अपने सपने पूरे करें।

Related Articles

Back to top button