मनोरंजन

ऑन कैमरा न्यूड होने के सवाल पर बोलीं नरगिस फाखरी

रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड डेब्यू कर सबका दिल जीतने वालीं नरगिस फाखरी अब ओटीटी में भी अपना कमाल दिखा रही हैं। ओटीटी में काफी बोल्ड कंटेंटे होता है जिसमें बोल्ड या इंटीमेट सीन्स भी होते हैं। तो अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी बात रखी है। हाल ही में उनसे पूछा गया कि क्या वह ओटीटी की वेब सीरीज या फिल्म के लिए कभी बोल्ड सीन या इंटीमेट सीन देंगी तो जानें इन पर क्या कहा। 

न्यूडिटी पर बोलीं
नरगिस ने क्लीयर कर दिया कि वह ओटीटी में कभी न्यूड सीन नहीं देने वालीं। हालांकि वह चैलेंजिंग रोल करने को तैयार हैं। नरगिस ने कहा, ‘मैं अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए न्यूड नहीं होने वाली। मुझे न्यूडिटी से दिक्कत है।’ उनका मानना है कि कुछ ओटीटी कंटेंट को आप परिवार के साथ कम्फर्टेबल होकर नहीं देख सकते। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि वह डाइवर्स करेक्टर्स जरूर करने वाली हैं जो अलग सब्जेक्ट पर हो जैसे होमोसेक्सुअलिटी जिस पर आज भी डिबेट होती है।

ओटीटी को लेकर क्या बोलीं
नरगिस ने कहा, ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म की खास बात ये है कि यहां अलग-अलग ऑप्शन हैं। सभी अपने हिसाब से जो मन चाहा देख सकते हैं और जो पसंद नहीं उसे इग्नोर कर सकते हैं। ओटीटी के जरिए एक्टर्स को कई णको तोड़ने का मौका मिला और एक्सपैरिमेंट करने का मौका मिला।’

नरगिस के प्रोजेक्ट्स
नरगिस लास्ट टोरबाज में नजर आई थीं जो नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई थी। अब वह जल्द ही इंडियन तेलुगु पीरियड एक्शन फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को कृष जगरलामुदी ने लिखा है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में पवन कल्याण, निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी अहम किरदार में हैं। फिल्म मुघल एंपायर के 17वीं सेंचुरी पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button