स्वर संगीत ग्रुप ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती

BY-Naveen Shrivastava
स्वर संगीत ग्रुप ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती
जगदलपुर– स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती शनिवार को जगदलपुर के शहीद पार्क चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी जिन्होंने भारत को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. स्वाधीनता संग्राम के अमर योद्धा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था इसी अवसर पर आज के ही दिन याद किये जाते है. इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष बीजू विश्वास, सचिव कमल झज्ज, उपाध्यक्ष संग्राम सिंह राणा, सहसचिव समीर जैन, प्रशांत दास, कार्यक्रम निर्देशक दीपक वाधवानी, मीडिया प्रभारी शिव प्रकाश सीजी, सह सचिव माही श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्योति गर्ग, सदस्य जगदीश कुंतल, नेमी जैन, प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा, सदस्य मनीष श्रीवास्तव, ऋषि भटनागर, गुंजन जैन सहित ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे



