नगर निगम जोन 3 में 75 लाख रुपए से अधिक का सैलरी घोटाला

रायपुर, नगर निगम जोन 3 में 75 लाख रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रेड 3 कर्मचारी ने सैलरी बनाते समय पैसे अपने परिजनों और रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। ग्रेड 3 कर्मचारी ऐसा पिछले 5 साल से कर रहा था। मामला सामने आने के बाद से कर्मचारी फरार है।मिली जानकारी के अनुसार रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक तीन में पदस्थ गंगा सिन्हा ने 75 लाख रुपए से ज्यादा का घोटाला किया है। गंगा सिन्हा ने वेतन बनाते समय वेतन का पैसा अपने रिश्तेदारों और परिजनों के खाते में ट्रांसफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी की मां और बहनों के खाते में भी लाखों रुपए ट्रांसफर किए गए हैं और ऐसा पिछले 5 साल से किया जा रहा है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद से गंगा सिन्हा फरार है।

Related Articles

Back to top button