राष्ट्रीय

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका

नई दिल्ली:  भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है. इंडियन आर्मी, लेफ्टिनेंट पदों पर 50वीं (10+2) टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस 50) के भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज, 7 जुलाई को बंद कर देगा. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इंडियन आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं और बिना देरी आवेदन कर दें. कारण कि इंडियन आर्मी लेफ्टिनेट भर्ती के लिए 7 जुलाई दोपहर 12 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इंडियन आर्मी में 90 रिक्तियों को भरा जाएगा.

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम वह अवसर है, जो युवाओं को यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा दिए बिना सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है.

मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय में 12वीं की परीक्षा पास हो. सभी उम्मीदवारों का जेईई मेन 2023 में भाग लिया होना जरूरी है.

सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और शारीरिक फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. एसएसबी इंटरव्यू संभवतः अगस्त या सितंबर माह में आयोजित किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button