Politicsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में राकांपा 90 सीटों पर लड़ेगी विस चुनाव: अजित

मुंबई, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही राज्य में कुछ लोकसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विभाजन के बाद पहली बार यहां एम.ई.टी. में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अजित ने दावा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (शिंदे समूह) और राकांपा एक साथ आगामी चुनाव लड़ते हैं, तो राकांपा विधानसभा में मौजूदा 54 सीटें मिलेंगी और वह कांग्रेस पार्टी की अधिक सीटों पर भी कब्जा कर लेंगे।
उन्होंने हालाँकि इसके साथ ही यह सवाल खड़ा कर दिया कि अगर भाजपा अधिकतम हिस्सेदारी का दावा करती है और आगामी विधानसभा चुनावों में राकांप को 90 सीटें मिलती हैं तो शिवसेना (शिंदे समूह) और अन्य घटकों के लिए कितनी सीटें छोड़ी जाएंगी।
श्री अजिता का भाषण राकांपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक तो था, लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि यह शिंदे समूह के लिए भविष्य में खतरे की घंटी होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button