छत्तीसगढ़

अपना उल्लू साधन वाले नेताओं को आईना दिखाने का समय आ गया है-नवनीत

बस्तर बेटा ने बलिराम कश्यप वार्ड के साथ ग्रामीण छेत्र बड़े बादाम के ग्राम हाट बाजार के साथ उलनार में जनचौपाल लगाया

 जगदलपुर / बस्तर बेटा मुक्ति मोर्चा के पमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवनीत चांद लगातार जनता के संपर्क में है वे जनता के बीच जन जागरूकता के साथ उनकी समस्याओं के निवारण का प्रयास कर रहे। इसी कड़ी में उन्होंने शहर के संतोषी वार्ड में आयोजित तीजा जगार में एवं बलिराम कश्यप वार्ड के साथ ग्रामीण छेत्र बड़े बादाम के ग्राम हाट बाजार के साथ उलनार में जनचौपाल लगाया। सभी जगह-जगह लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की समस्याओं को देखकर उन्होंने मिलकर समस्याओं के निदान के लिए एक होने की बात कही है इस अवसर पर श्री नवनीत ने कहा कि शहर हो या गांव बुनियादी समस्याओं जंजाल बस्तर को विकास से पीछे कर देता है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के राज कांग्रेस भी जनता को भरम में रखी है छेत्री पूर्व विधायक के साथ वर्तमान विधायक को केवल राजनीति से मतलब है जनता का उन्हें कोई ध्यान नहीं है परंतु मुक्ति मोर्चा और जनता कांग्रेस पूरी तरह से शहर के साथ गांव के विकास के लिए समर्पित है हम मिलकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और करते रहेंगे अब केवल अपना उल्लू सामने वाले लोगों को आइना दिखाने के समय आ गया है जनता जागरुक है ।

इस दौरान पदाधिकारियों के रूप में रामू नाग,चेतन बघेल संतोष सिंह,ओम मरकाम,किरण नाग, धनसिंग बघेल आदि कार्यकर्ता एवं वार्ड वाशी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button