
भोपाल, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल मध्यप्रदेश के बालाघाट के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
इस दौरान वे केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित एक जन सभा को संबोधित करेंगे। उनका यहां एक रोड शो भी होगा। दोनों कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
श्री शाह भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का यहां से आरंभ करेंगे।
गृह मंत्री के बालाघाट दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं उनके इस दौरे की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने इसके लिए समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री शाह का 22 जून को बालाघाट आगमन हो रहा है, जो बालाघाट के लिए सौभाग्य की बात है। उनका आना अपने आप में महत्वपूर्ण है।



