Politicsराष्ट्रीय

ये सप्ताह जनकल्याण की दिशा में बेहद अहम रहा : शिवराज

भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने आज कहा कि ये सप्ताह जनकल्याण की दिशा में बेहद अहम रहा।
श्री चौहान ने मंत्रिमंडल की कैबिनेट से पहले अपने संबोधन में कहा कि ये सप्ताह जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण रहा, जनकल्याण का महायज्ञ चल रहा है, जो अद्भुत है। लाड़ली बहना योजना की पहले माह की राशि लाड़ली बहना के खातों में भेजी गई। इस दौरान कैबिनेट की ओर से महिलाओं को शुभकामनाएं भी दी गईं।
बैठक में पूरी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को सामाजिक क्रांति के लिए बधाई दी। किसान कल्याण की दिशा में राजगढ़ में किसानों को 12 हजार रुपए प्रति वर्ष (2 हजार रुपए बढ़कर) किसान सम्मान निधि किए जाने की घोषणा पर कैबिनेट ने किसानों को बधाई व शुभकामनाएं दी ।
वहीं कैबिनेट ने कांग्रेस की कर्ज माफी के कारण डिफाल्टर हुए किसानों के ब्याज उतारने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button