पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस कर्नाटक में: कमलनाथ

जौरा (मुरैना), मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आज दावा किया कि कर्नाटक में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
श्री कमलनाथ अपने प्रवास के दौरान यहां संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक के चुनावी रुझान से साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि हालांकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा की तरह सौदे की राजनीति करने का प्रयास करेगी, परंतु इसमें वे सफल नहीं हो पाएंगे।

Related Articles

Back to top button