नानगुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जारी है प्रवेश प्रक्रिया

 

जगदलपुर,नानगुर/नवीन श्रीवास्तव।जगदलपुर ब्लाक के नानगुर ग्राम पंचायत स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया जारी है ।संस्था के प्राचार्य श्री विनोद सिंह भदोरिया ने का कहना है कि कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया चल रहा है । प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल आरंभ हो गई है एवं 5 मई 2023 प्रवेश हेतु अंतिम तिथि है। आवेदन की संख्या ज्यादा होने पर लॉटरी की प्रक्रिया से छात्रों का चयन किया जाएगा। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 30 मई 2003 की स्थिति में छात्र की आयु 5 वर्ष 6 महीने से 6 वर्ष 6 महीने के मध्य होना चाहिए।उपरोक्त जानकारी श्री भीमेन्द्र सेठिया द्वारा दी गई है।

Related Articles

Back to top button