ईविप्रा उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा खुशुसियत के साथ पहुंचे शहर के जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में

ईविप्रा उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा खुशुसियत के साथ पहुंचे शहर के जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में

दी शान्ति,अमन का संदेश ,रमजान के मुबारक महीने में बड़े ही अदब व एहतराम के साथ रोजदारों से की मुलाकात

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।
ईविप्रा उपाध्यक्ष,जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा रमजान शरीफ के मुबारक़ महीने में शहर के विभीन्न मस्जिदों में जाकर रोज़ेदारों व मुस्लिम भाईयों को मुबारकबाद दी और बताया कि मुस्लिम कैलेंडर का नौवां महीना रमजान शुरू हो गया है। इस महीने में इस्लाम को मानने वाले सभी लोग रोजे रखते हैं। 30 दिन के रोजे पूरे होने के बाद सौहाद्र का पर्व ईद मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि रमजान महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें उतरना शुरू हो गई थीं। पैगंबर साहब ने भी रोजे रखे थे। इसलिए इस्लाम को मानने वाले सभी लोगों के लिए रोजे रखना फर्ज माना गया है। श्री शर्मा ने कहा कि रोजे रखने वाले व्यक्ति को कई सख्त नियमों का भी पालन करना होता है। इस महीने में रोजे के साथ ही जकात यानी दान करने का भी विशेष महत्व है। ये पूरा महीना नेकी करने का और इबादत करने का है। रोजा रखने वाले व्यक्ति को मन, कर्म और वचन की भी पवित्रता रखनी होती है। रमजान माह की इबादतों और रोजे के बाद जलवा अफरोज हुआ ईद उल-फ़ित्र (ईद-उल फितर) का त्योहार खुदा का इनाम है, मुसर्रतों का आगाज है, खुशखबरी की महक है, खुशियों का गुलदस्ता है, मुस्कुराहटों का मौसम है, रौनक का जश्न है। इसलिए ईद का चांद नजर आते ही माहौल में एक गजब का उल्लास छा जाता है।

Related Articles

Back to top button