पुष्पा-2 के पोस्टर में अल्लू अर्जुन ने क्यों पहने हैं औरतों जैसे कपड़े? ये…

बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली फिल्म ‘पुष्पा – द राइज’ के बाद अब फैंस को ‘पुष्पा – द रूल’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के सेकेंड पार्ट का टीजर वीडियो पिछले दिनों रिलीज किया गया, जिसके साथ ही फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया गया। पोस्टर में अल्लू अर्जुन किसी महिला जैसे कपड़े पहने नजर आए। अब सवाल ये उठता है कि अल्लू अर्जुन का अपीयरेंस ऐसा क्यों दिखाया गया है?

पहली संभावना
इस सवाल के 3 जवाब हो सकते हैं। पहली संभावना यह हो सकती है कि शायद फिल्म में पुष्पा को Gangamma Talli Jathara में भाग लेते दिखाया जाएगा। यह तिरुपति में होने वाली एक परंपरा है जिसमें पुरुष भी स्त्रियों जैसे कपड़े पहनकर और उनकी तरह तैयार होकर पूजा अर्चना में हिस्सा लेना होता है। लेकिन फिर अल्लू अर्जुन के हाथ में जो गन है उसका क्या मतलब है?

दूसरी संभावना
पुष्पा को ऐसा लुक दिए जाने के पीछे दूसरी संभावना यह बन रही है कि शायद पुष्पा औरतों जैसे कपड़े पहनकर पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत ही #WhereIsPushpa कैंपेन के साथ की गई है। तो ऐसे में एक बड़ी संभावना है कि पुष्पा बच निकलने के लिए औरतों जैसे कपड़े पहनकर छिप गया हो। उसका तेज दिमाग पार्ट वन में भी दिखाया जा चुका है।

तीसरी संभावना
तीसरी संभावना पुष्पा को ऐसा लुक दिए जाने के पीछे ये हो सकती है कि शायद श्रीवल्ली का मर्डर हो चुका है। एक फैन थ्योरी यह भी कह रही है कि शायद पुष्पा की लव इंट्रेस्ट श्रीवल्ली की मौत हो गई है और वह अब उसका बदला लेने के लिए उसी के अंदाज में लौटा है। टीजर वीडियो में लोगों ने पुष्पा की एक उंगली पर लगी वो नेल पेंट भी नोटिस की जो पहले नहीं थी।

Related Articles

Back to top button