अडानी ग्रुप के शेयर बने रॉकेट, NDTV, TRANS, GREEN समेत ये शेयर कर रहे पैसों की बारिश…

अदानी ग्रुप के शेयर आज फिर बढ़त के साथ खुले. एनएसई पर अडानी इंटरप्राइजेज सहित समूह के सभी 10 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इन्हीं तीन शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट देखा गया। शेयरों में तेजी के साथ अदानी ग्रुप का मार्केट कैप भी बढ़ा है।
अपर सर्किट स्टॉक
मंगलवार यानी 11 अप्रैल 2023 को अडानी ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों में से तीन कंपनियों पर अपर सर्किट लगा है. अदानी ग्रीन एनर्जी 5 फीसदी की बढ़त पर है। वहीं, अदानी टोटल गैस और अदानी ट्रांसमिशन के शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है.
क्या है अडानी एंटरप्राइजेज का हाल ?
अदानी समूह की प्रमुख कंपनी एंटरप्राइजेज 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 1,813 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रही है। इसके अलावा अडानी विल्मर 1.54 फीसदी चढ़कर 416.30 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. अडानी पोर्ट, अंबुजा सीमेंट, एसीसी और अन्य सभी अडानी कंपनियों के शेयर में उछाल है।
अदानी ग्रुप के शेयरों की आज इस तरह शुरुआत हुई




