पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

दुर्ग। कहते हैं कि बेटी सबसे ज्यादा करीब अपने पिता के ही होती है। अपने होने वाले पति में भी वह अपने पिता जैसी झलक देखना चाहती है। पर कुछ ऐसे भी पिता है जो इस अनमोल रिश्ते को शर्मसार कर देते हैं। रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक मामले में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ 3 साल पहले दुर्ग कोतवाली ने केस दर्ज किया था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण 5 दिसंबर 2019 को तत्कालीन एसपी अजय यादव ने 2500 रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 में धारा 376, 511 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस को पतासाजी के दौरान सूचना मिली की आरोपी हैदराबाद के एक नई बिल्डिंग में काम कर रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश दे कर गिरफ्तार कर लिया और दुर्ग लाया गया।

Related Articles

Back to top button