बिकिनी में खूबसूरत पोज देती नजर आईं ‘आनंदी’, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

टीवी शो ‘बालिका वधू’ मे आंनदी का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुईं एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपने हॉट लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें जबरदस्त वायरल होती हैं। अब हाल ही में अविका ने अपनी बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसने फैंस के बीच हंगामा मचा दिया है। फैंस अविका के इस लुक को देखकर उनके दीवाने हो गए हैं।

बता दें कि अविका ने बिकिनी में अपनी तस्वीर शेयर की है जो इन दिनों खुब सुर्खियां बटोर रही है। वो टू पीस ब्लू बिकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पूल किनारे बेफिक्र लेटी अविका की ये तस्वीर फैंस का ध्यान खींच रही है।

हालांकि इस तस्वीर के कैप्शन में अविका ने कोई बात नहीं लिखी है बस सनफ्लावर वाले फूल के इमोजी बनाए हैं। अब फैंस को अविका का ये बोल्ड लुक काफी पसंद आ रहा है।



