मैरिज ब्यूरो के नाम में जालसाजी और झांसा देकर शादी करवाने वाले गैंग का पर्दाफास

कोंडागांव पुलिस ने मैरिज ब्यूरो द्वारा जालसाजी और झांसा देकर शादी करवाने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। मैरिज ब्यूरो द्वारा जालसाजी व झांसा देकर शादी करवाये गये दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना जिले से बरामद किया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। धोखाधड़ी कर शादी कराने वाले इस अर्न्तराज्यीय गिरोह ने मध्यप्रदेश के गुना जिला में नाबालिग लड़कियों को बालिग बताकर शादी करवा दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोंडागांव जिले में एक महीने पहले फरसगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के 2 नाबालिग लड़कियों के गुम होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना फरसगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों को गुना जिले से छुड़ा लि

Related Articles

Back to top button