6 अप्रैल तो बीजेपी का स्थापना दिवस

इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और सभी बीजेपी कार्यालय में ध्वजारोहण होगा.
नई दिल्ली: आगामी पांच राज्यों के चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इस बीच अनुसूचित जाति के वोटर्स तक अपनी पहुंच बनाने के लिए बीजेपी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि छह अप्रैल तो बीजेपी का स्थापना दिवस है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और सभी बीजेपी कार्यालय में ध्वजारोहण होगा.



