कांग्रेस ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ: कहा- नहीं चलेगा IF एंड BUT

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावका कुछ ही समय बचा है। इसके पहले एमपी कांग्रेसएक्टिव मोड में नजर आ रही है। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज ने जिला-शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें एकजुटता का पाठ पढ़ाया गया है। जिला अध्यक्षों और प्रभारियों से कहा गया है कि if एंड but नहीं चलेगा, अगर कोई दुश्मन भी है तो उसको भी अपने कार्यक्रम में बुलाएं।
संगठन ने जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को हमेशा 100-200 लोगों की टीम तैयार रखने के निर्देश दिए है। इसके अलावा ये भी निर्देश दिए गये है:-
- जिला कांग्रेस कमेटी तुरंत घोषित करें
- ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति तत्काल
- जिला अध्यक्ष और प्रभारी सामंजस्य बनाए
- हटाए गए ब्लॉक अध्यक्ष को कहीं भी एडजेस्ट करें
- मंडल सेक्टर की बैठक सबसे पहले हो, सरकार बनाने में इनका महत्वपूर्ण रोल रहेगा
- प्रदेश अध्यक्ष या कोई बड़ा नेता आए जिले में तो किसी को मिलने से न रोके
- जिला अध्यक्ष को पूरा सम्मान दिया जाए
संगठन ने जिला अध्यक्ष और प्रभारियों को नसीहत दी है। जिला अध्यक्ष को कहा गया कि प्रकोष्ठ की जानकारी रखें। हमारी टीम इतनी पक्की हो कि शॉर्ट टाइम में भी बिना if एंड but के जिले की बैठकों और छोटे से छोटे कार्यक्रमों में सभी बुलाएं।



