कोविड संक्रमित मामले 21 हजार से अधिक

नयी दिल्ली . देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के लगभग तीन‌ हजार नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 21 हजार से अधिक हो गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3038 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 21179 हो गयी है और संक्रमण दर 1.84 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2069 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। इसी अवधि में 164740 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 1814 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button