महिला के कृषि भूमि में दबाव पूर्ण कार्यवाही को लेकर बस्तर अधिकार संयुक्त मुक्ति मोर्चा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर| स्थानीय निवासी ग्राम पंचायत घाट लोहंगा में कृषि कार्य करने वाली महिला के उक्त कृषि जमीन से फसल हटाने एवं जबरन अधिकारियों द्वारा भूमि खाली करवाए जाने को लेकर बस्तर अधिकार संयुक्त मुक्ति मोर्चा ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है एवं दबाव डालने वालों पर करवाई की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से बस्तर अधिकार संयुक्त मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि स्थानीय राजेंद्र नगर वार्ड निवासी श्रीमती मंत रा बघेल जो कि घाट लोहंगा में स्थित 2 एकड़ कृषि जमीन है जिसके माध्यम से वः जीवन यापन करती है मोर्चा का कहना है कि इस कृषि भूमि से लगा हुआ 34 डिसमिल नजूल भूमि स्थित है जिस पर मंत रा बघेल का 50 वर्षों से अधिक समय से कब्जा है वही इस नजूल भूमि का वन अधिकार पट्टा प्रदान करने उसके द्वारा आवेदन किया गया है जिस पर कार्यवाही चल रही है इस परिस्थितियों के बीच बस्तर तहसीलदार एवं अर्चना तिर्की पटवारी के द्वारा श्रीमती बघेल को 34 डिसमिल भूमि पर कब्जा हटाने का आदेश दिया गया है मोर्चा ने उक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि गत लॉकडाउन की बाद से श्रीमती बघेल की शारीरिक हालत एवं आर्थिक स्थिति खराब हो गई है वर्तमान में जब जो फसल लगाई गई है उसे हटाने कहा जा रहा है जिससे उक्त महिला की परेशानी काफी बढ़ गई है जिसे लेकर सँयुक्त मोर्चा ने आयुक्त से निवेदन किया है कि बघेल की जमीन पर से कब्जा हटाए जाने एवं फसल हटाने को लेकर दबाव पूर्ण कार्यवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान बस्तर अधिकार संयुक्त मुक्ति मोर्चा के बेनी फर्नांडीस आरिफ पवार विक्रम लहरें सतीश वानखेडे उपेंद्र बांधे सहित पीड़िता का पक्ष उपस्थित रहे।



