हज 2023 के हज यात्रियों का चयन 31 मार्च 2023 को होगा- मोहम्मद असलम खान

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2023 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन 31 मार्च 2023 को दोपहर 03.00 बजे से किया जावेगा। हज यात्रियों द्वारा उनके सिलेक्शन की जानकारी हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in, एवं राज्य हज कमेटी की वेब साइट www.cgstate.gov.in/web/haj-committee से प्राप्त की जा सकेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button