बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो व “मेरा मत मेरा अधिकार” को लेकर युवा कांग्रेस पहुंच रही लोगों तक

जगदलपुर ।। बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो

व “मेरा मत मेरा अधिकार” को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बस्तर ग्रामीण मोहन कृष्ण पाढ़ी व जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप बस्तर ब्लॉक प्रभारी के नेतृत्व में बस्तर ब्लॉक के घाटलोहंगा पंचायत पहुंची।

 

जहाँ कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे युवाओं को अवगत करवाया गया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के बेरोजगारी भत्ता जैसे योजनाएं के लिए युवाओं ने इस अवसर पर आभार प्रकट किया ।इस मौके पर बस्तर विधानसभा उपाध्यक्ष डमरू बघेल व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button