अमृतपाल सिंह का सबसे करीबी जोगा सिंह सरहिंद से अरेस्ट, यूपी में छिपने में की थी मदद, फिर पंजाब लेकर आया था

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी जोगा सिंह को पंजाब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जोगा सिंह ने ही यूपी के पीलीभीत में अमृतपाल के छिपने में मदद की थी। इसके बाद वह अमृतपाल और पप्पलप्रीत को पंजाब लेकर आया था।

 
Amritpal Singh main aide arrest

घेरे में अमृतपाल का करीबी जोगा सिंह अरेस्ट

हाइलाइट्स

  • अमृतपाल सिंह के करीबी जोगा सिंह को पंजाब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया
  • जोगा सिंह ने ही यूपी के पीलीभीत में अमृतपाल के छिपने में मदद की थी
  • इसके बाद वह अमृतपाल और पप्पलप्रीत को पंजाब लेकर आया था

चंडीगढ़: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी जोगा सिंह को सरहिंद से अरेस्ट किया गया। अमृतसर और होशियारपुर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में सफलता मिली। जोगा सिंह हरियाणा फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, जब अमृतपाल और पप्पलप्रीत फरार हुए थे तब पंजाब से बाहर सभी जगहों पर जोगा सिंह उनके संपर्क में था। जोगा सिंह ने ही अमृतपाल को यूपी के पीलीभीत में गाड़ियां मुहैया कराई थी।

बॉर्डर रेंज के डीआईजी नरिंदर भार्गव ने बताया कि अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार कर लिया गया। जोगा सिंह ही वह शख्स है जिसने अमृतपाल को पीलीभीत में छिपने के ठिकाने बताए थे। जोगा सिंह ने अमृतपाल और पप्पलप्रीत को पीलीभीत में गाड़ियां उपलब्ध करवाई थीं। दोनों को पीलीभीत से पंजाब भी वापस लेकर आया था।

Related Articles

Back to top button