छत्तीसगढ़
विधायक प्रमोद शर्मा कांग्रेस में हुए शामिल

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ में अगले माह विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच जनता कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बलौदा बाजार के विधायक प्रमोद शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर प्रवेश करवाया है। इस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा कि वापस घर आने पर बहुत अच्छा लग रहा है। बता दें कि प्रमोद शर्मा ने अमित जोगी के साथ मतभेदों के चलते हाल ही में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तब से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लग रही थी। आखिरकार आज उन्होंने सीएम बघेल का हाथ थाम लिया।



