बस्तर में सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य जरूरी है -नवनीत चांद

BY-Naveen Shrivastava

जगदलपुर । जो अपेक्षाएं थी उस पर वर्ष 2021 -22 की बजट खरी नहीं उतर पाई इस बार बस्तर के लोगों को बजट से काफी उम्मीद थी ।

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के संभागीय संयोजक नवनीत चांद अपने क्षमता योग्यता के बाद भी बस्तर का विकास किश्तों का इंतजार करते रहते है। मुक्ति मोर्चा बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के साथ बस्तर में विकास एवं कार योजना के विषय में अपनी बात करते हुए उक्त बातें कही है उन्होंने आगे कहा आखिर बस्तर कब तक अपने विकास के लिए कभी केंद्र की ओर तो कभी राजधानी की ओर ताकता रहेगा ।उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 22 के बजट को लेकर उम्मीदें काफी थी पर जरूरतों पर बजट खरा नहीं उतर पाया चांद ने आगे कहा है की बस्तर में सर्वांगीण और समुचित विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में के साथ महिलाओं युवाओं और बच्चों के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम करने की जरूरत है और इसके लिए सशक्त योजना की । उन्होंने कहा कि बस्तर के अधिकारों एवं विकास के लिए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा का गठन हुआ है और बस्तर के समस्याओं के लिए एवं निराकरण के लिए जितना संभव हो सकता है उसी स्तर पर लड़ाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button