ग्रामीणों के हक में न्याय माँगा पर जारी हुआ गिरफ़्तारी का वारेंट, तानाशाही रवैया के खिलाफ मैं दूंगा गिरफ़्तारी – नरेंद्र भवानी

 

आप नेता ने कहा -वन विभाग के अत्याचार के खिलाफ ग्रामीणों के हक अधिकार के लिए लड़ा मेरी लड़ाई बदले में जारी हुआ वारेंट, दूंगा गिरफ़्तारी

जगदलपुर ।आम आदमी पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस सरकार की तनाशाही रवैया पर कहा है कि वर्ष 2019 में इसी कांग्रेस सरकार के राज में दरभा ब्लाक के अंतर्गत कई गांव वालों को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था । इस विषय में जलाऊ लकड़ियों को पकड़ कर केस बनाने के नाम पर धमकी देकर अवैध पैसों की उगाई का ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया था जिसका पड़ताल के बाद में हमने ग्रामीणों के साथ ज्ञापन देकर उक्त विषय पर न्याय की गुहार लगाई केवल यही नही बल्कि अन्य हर रास्ता हमने अपनाया न्याय के लिए किन्तु न्याय नहीं मिला ।*

नरेंद्र भवानी ने आगे कहा कि इसके बाद विरोध स्वरूप हजारों की संख्या में हमने केशलूर सड़क जाम किया तब जाकर प्रशासन नींद से जागा और लिखित में न्याय देने की बात कहकर हमारी मांगो को मान लिया गया ,जिसके बाद दरभा वन कोलेंग परिछेत्र दफ्तर में बतौर न्यायधीश श्री खान साहब एवं सोम मैडम नियुक्त किये गए और मै स्वयं बतौर अथिति रहा पूरे मामले में सैकड़ो ग्रामीणों ने वन अधिकारियों के खिलाफ अपना आप बीती बयान दर्ज करवाये और अपनी पीड़ा रखी, इस सब के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही जैसी बात सामने नहीं आई ना कुछ पता चला किन्तु उनका आतंक बंद करने में सफलता जरूर हासिल हुई हमें इतना सब करने के बाद।

नरेन्द्र भवानी ने जारी विज्ञप्ति में आगे कहा है कि जब शासन द्वारा हमारी मांगे मान ली गई थी फिर धोखे से जबरन आपराधिक गंभीर धाराओं के साथ हमारे ऊपर एफआईआर क्यों किया गया और एफ आई आर करते तो करते पर कई निर्दोष साथियों के नाम पर भी एफआईआर किया गया जिस पर पेशी पिछले 3 वर्षो से लगातार हम सभी नयालय जा रहे है !

धारा 143-147-149-151-282-341 जैसे गंभीर धारा लगा कर आदतन अपराधी जैसा धाराओ को लगाया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह कहा तक सही है अब गिरफ़्तारी का वारेंट भी जारी हुआ तो बेहद ख़ुशी होगी मुझे कि जनता की लड़ाई पर अगर हमें जेल भी जाना पड़े तो है हम तैयार है, मैं अपनी गिरफ़्तारी दूंगा !

Related Articles

Back to top button