बस्तर के स्वास्थ्य व्यवस्था की लाचारी के खिलाफ बस्तर की जनता ने खोला मोर्चा-मुक्तिमोर्चा

खबर:-लोहण्डीगुड़ा/ जगदलपुर/ बस्तर
निजी अस्पताल के एम्बुलेंस उपकरण चूक से हुई मौत पर दोषियों को पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में हुई बैठक-मुक्तिमोर्चा
बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के स्वास्थ्य व्यवस्था की लाचारी के खिलाफ आवाज उठाओ शिकायत करो अभियान का हुआ शुभारंभ- मुक्ति मोर्चा
बस्तर जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था की लाचारी व लापरवाही के चलते विगत दिनों जिले के एक निजी अस्पताल का प्रबंधन की चूक का खामियाजा बस्तर के ब्लाक लोहण्डीगुड़ा की बेटी स्व० गायत्री सेठिया को अपनी जान गवाकर चुकानी पड़ी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस का भुगतान लेने के बाद भी मरीज की गंभीर अवस्था को देखकर भी एम्बुलेंस उपकरण को बीना जांच किए अन्य राज्य के लिए रवाना कर देना एक बड़ी लापरवाही बनकर बस्तर के सामने आई है ऐसी घटना को देखकर बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा द्वारा प्रशासन व सरकार के समक्ष निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी जिसे प्रशासन द्वारा मानकर न्यायिक जांच की प्रक्रिया करवाई जा रही है। ऐसी घटनाएं की पुनरावृत्ति ना हो व जो घटनाएं स्वास्थय व्यवस्था के लापरवाही के चलते घटित हुई है उनकी शिकायतों पर कार्रवाई हेतु मुक्ति मोर्चा द्वारा ब्लाक स्तर पर आवाज उठाओ शिकायत करो अभियान। आज लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में बैठक कर शुरू की गई जिसमें मुक्ति मोर्चा के संभागीय संयोजक नवनीत चांद ने बस्तर के स्वास्थ्य व्यवस्था के वर्तमान हालात व लापरवाहियों उजागर करते हुए इनके खिलाफ उचित मंच में शिकायत के अधिकार की जानकारी दी वहीं चित्रकोट विधानसभा के पूर्व विधायक लछूराम कश्यप ने घटित घटना को दुर्भाग्य पुर्ण बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। वहीं मुक्ति मोर्चा शहर अध्यक्ष सोभा गंगोत्री व जिला संयोजक भरत कश्यप ने कहा कि यह घटना बस्तर के स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी व लापरवाही का परिचायक है संभागीय मुख्यालय जिले व ब्लाक के सभी अस्पतालों में ऐसी घटनाएं रोज होती है सही जानकारी नहीं होने के अभाव में उचित मंच में शिकायत नहीं होती है। इस कार्यक्रम में उपस्थित थे जनपद सदस्य बोंजाराम मौर्य, लखमु राम, कांकेर जिला अध्यक्ष रोशन सचदेव, विकास मांझी, शैलेन्द्र वर्मा, शनी राजपूत,कोषाध्यक्ष सुनिता दास,अंकिता गुरूदत्वा, पीड़ित परिवार एवं ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के समस्त ग्रामवासियों आदि।



