स बैंक ने Loan धारकों को दिया झटका, अब ज्यादा देना पड़ेगा ब्याज…

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने लोगों को चौंका दिया है. बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. इसका खामियाजा HDFC Bank के ग्राहकों को अधिक ब्याज (interest) के रूप में भुगतना पड़ेगा.

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सभी अवधि के लिए सीमांत लागत आधारित ब्याज दरों यानी एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है. इसका मतलब है कि अब एचडीएफसी बैंक का एमसीएलआर 0.05 फीसदी बढ़ गया है. यह निजी बैंक कई तरह के कर्ज की ब्याज दरें MCLR के आधार पर ही तय करता है. बैंक ने यह भी बताया है कि बढ़ी हुई ब्याज दरें 07 मार्च यानी होली से एक दिन पहले से प्रभावी हो गई हैं.
इतनी बढ़ गई MCLR

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अब ओवरनाइट एमसीएलआर बढ़कर 8.65 फीसदी हो गया है. इसी तरह एक महीने के लिए एमसीएलआर (MCLR) 8.65 फीसदी, तीन महीने के लिए 8.70 फीसदी और 6 महीने (Bank Rate Hike News) के लिए 8.80 फीसदी हो गई है. इसके अलावा अब यह दर एक साल के लिए 8.95 फीसदी, दो साल के लिए 9.05 फीसदी और तीन साल (Bank Rate Hike News) के लिए 9.15 फीसदी हो गई है.
यह इसका प्रभाव होगा

एमसीएलआर में इस बढ़ोतरी का मतलब है कि अब एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों की ईएमआई भी बढ़ जाएगी, क्योंकि इसका असर ब्याज दरों पर पड़ने वाला है. एचडीएफसी बैंक अब आपको किस दर पर लोन देगा, यह सिबिल स्कोर, आपकी नौकरी आदि जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगा. हालांकि यह तय है कि सभी के लिए ब्याज दरें बढ़ेंगी.

Related Articles

Back to top button