कांग्रेसियों ने ED की निकाली शवयात्रा:कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका

राजधानी रायपुर में ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस पिछले कई दिनों से जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पचपेड़ी नाका के पास ED कार्यालय के बाहर तंबू लगाकर बैठे हुए हैं। इस कड़ी में सोमवार दोपहर मेयर के नेतृत्व में ED की शवयात्रा निकाली गई।

एक पुतले को सफेद चादर से ढककर उसे आसपास की सड़कों में घुमाया गया। फिर उसे ईडी दफ्तर के दरवाजे पर लाकर आग लगा दी गई। इस पूरे विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। उन्होंने भी जमकर नारेबाजी की।

अंतिम संस्कार के साथ-साथ नगाड़ा भी बजाया गया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस के बाहर कांग्रेसियों ने शव यात्रा निकालने से पहले नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने ED पर कांग्रेसी नेताओं को टारगेट करने का आरोप लगाया। महापौर एजाज ढेबर ने कहा की यह केवल राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।

मेयक बोले- ये छलपूर्वक किया जाने वाला एक षड्यंत्र है। राज्य में 2020 से लेकर 2022 के बीच 600 करोड़ का कोयला घोटाला होने की काल्पनिक कहानी बनाई गई है। जिसकी अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। ना ही इस संबंध में ईडी ने अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। ये कुल मिलाकर एक परेशान करने की साजिश है। इस प्रदर्शन में बड़ी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

बीते दिनों DJ लेकर पहुंचे थे प्रदर्शनकारी

5 दिन पहले भी कांग्रेसियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर DJ साउंड लेकर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। जिसमें जमकर देशभक्ति गीत चलाई गई थी। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेसियों का कहना है कि हमारे महाधिवेशन को भी प्रभावित करने के लिए जबरदस्ती परेशान किया गया, जबकि अडानी के खिलाफ कई सबूत होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button