गैस सिलेंडरों के बढ़े मूल्यों के विरोध में बस्तर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का जबरदस्त प्रदर्शन


जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।लगातार केंद्र सरकार के द्वारा आमजन को चौतरफा महंगाई के कुएं में ढकेल आ जा रहा है,त्यौहारो के पहले केंद्र की मोदी सरकार चुनाव में किए वादे के विपरीत महंगाई में इजाफा कर देती है एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल और गैस का मूल्य लगातार गिर रहा है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार देश की जनता को राहत पहुंचाने की बजाय अपने औद्योगिक मित्रों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थों से लेकर पेट्रोलियम पदार्थों तक और पेट्रोलियम पदार्थों से लेकर घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर रही है जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ बस्तर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने स्थानीय जगदलपुर एसबीआई चौक में बढ़े मूल्यों के विरोध मे प्रदर्शन किया और अपना रोष जताया है।इस अवसर पर युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं भी उपस्थित हुए और महंगाई पर विरोध जताया।



