मानसून को लेकर निगम सक्रिय महापौर ने अनेक समस्याओं का किया निराकरण



जगदलपुर ।आगामी मानसून को देखते हुए, निगम महापौर ने निगम अंतर्गत निवासियों के लिए तात्कालिक समाधान किया हैं ।जिसका यशवर्धन राव जी ने भी समर्थन दिया ।समाधान के दिशा में
साई मंदिर के पास से हाउसिंग बोर्ड की सड़क में जल भराव की समस्या है, पुलिया के बीच 90 अंश के कोण से पानी सड़क पार करता था, जिसका जल प्रवाह अधिक था और निकासी की जगह कम थी, जिसके निवारण के लिए आज तिरछा पाइपलाइन बिछाकर ड्रेनेज बनाया जाएगा
एवं सड़क की हालत बहुत जर्जर है, इसके लिए निगम के इंजीनियर और कर्मचारियों को जल्द ठीक करने का आदेश दिया। इसी तरह
. साई मंदिर के पास प्रवेश द्वार में संकरी जगह थी, उसे स्लैब डालकर तात्कालिक रूप से चौड़ा किया जा रहा है।
वही गत दिवस मौके पर ही निगम अमले ने तत्काल जेसीबी मंगवा कर नालों और नालियों में जमे कचरे और मलबों को निकाला।
यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस सड़क का चार वार्डों के निवासी उपयोग करतें हैं। शिवाजी वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड, दलपत सागर वार्ड, राजेंद्र नगर वार्ड के लोग इस सड़क का उपयोग करतें हैं।



