छत्तीसगढ़ में ED, IT आ रही, और वहां चुनाव की तैयारी है…

रायपुर। कर्नाटक में भाजपा विधायक के बेटे के ठिकानों में छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं. इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज सकते हुए छत्तीसगढ़ का उदाहरण दिया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक में हुई कार्रवाई और छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण की खबरों को अटैच करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने पूछा कि छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है? प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है, बेरोजगारी दर देश से कम है, GDP देश से ज्यादा है. वहीं भाजपा शासित राज्यों में क्या हो रहा है? 40 प्रतिशत कमीशनखोर सरकार चल रही है, विधायकों से करोड़ों रुपए मिल रहे हैं. नतीजा छत्तीसगढ़ में ED, IT आ रही है, वहां चुनावी तैयारी है.

Related Articles

Back to top button