गायत्री मंत्रोच्चार के साथ ग्रीन आर्मी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के द्वारा पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में किया गया वृक्षारोपण


रायपुर।आज दिनांक 12 मार्च 2022 को प्रातः काल ग्रीन आर्मी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के द्वारा पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण गायत्री मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि नानू ठाकुर जी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी श्री जी.एस भाम्बरा जी कॉलोनी की महिलाओं, पुरुषों और नन्हे बच्चों के द्वारा अत्यंत उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षों की देखभाल उनके महत्त्व और संरक्षण के बारे में जोन अध्यक्ष श्रीमती मोनिका बागरेचा जी एवं सचिव डॉ भारती श्रीवास्तव जी ने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी।श्री भांबरा जी ने कहां पेड़ लगाना हमारा काम है किंतु उसे जीवित रखना हम सब का काम है।
आज ही चिराग फाउंडेशन के संस्थापक आदरणीय श्री रवि ठाकुर जी के द्वारा पर्यावरण के लिए समर्पित रूप से कार्य करने वाले ग्रीन आर्मी के साथी श्री जीतू शर्मा जी एवं शिव साहू जी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत और वंदे मातरम् के जयकारे के साथ किया गया
आज का शानदार और सफल कार्यक्रम सेंट्रल कोर कमेटी के चेयरमैन श्री एन. आर. नायडू जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसके लिए सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।



