ड्रग पैडलर लखप्रीत कौर निरंकारी के मोबाइल ने कई चौकानें वाले राज खोले

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख शहरों में ड्रग्स के कारोबार को चलाने में संलिप्त गिरफ्तार महिला सरगना के मोबाईल ने कई चौकानें वाले राज खोल दिये हैं।

पुलिस के अनुसार ड्रग माफिया लखप्रीत कौर निरंकारी का मोबाईल साइबर लैब में जाँच हेतु भेजा गया था। जहाँ से पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं l

जानकारी के अनुसार लखप्रीत कौर, मुंबई व नागपुर से कोरियर के माध्यम से ड्रग्स मंगाती थी। कोरियर से ड्रग्स मंगाकर प्रदेश के बड़े शहरों में नशे का कारोबार करती थी। पुलिस ने लखप्रीत के मोबाइल से डिलीट किए हुए नंबर व चैट्स को रीकवर किया है, जहाँ से नागपुर वाली लिंक मिली। पुलिस इन लिंक को ट्रेस करने में जुटी है।l

ज्ञातव्य है कि, ड्रग्स कारोबार पर लगाम लगाने और कारोबारियों को जेल तक पहुँचाने हेतु 2 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम साइबर सेल की है व दूसरी टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 2 वर्षों से गाड़ी बदल-बदल कर नागपुर का ड्रग्स माफिया रायपुर की लखप्रीत को ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।

पुलिस की स्पेशल टीम न्यू ईयर के मौके पर राजधानी रायपुर सहित राज्य प्रमुख शहरों में होटल, रेस्टोरेंट, बार व ढाबा में होने वाली पार्टियों पर लगातार नजर रखेगी। पुलिस बिना लाइसेंस शराब पिलाने व सूखे नशे का कारोबार करने वालों, संदिग्धों और ड्रग पैडलर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button