भारत और सऊदी के बीच हज समझौता, 1.75 लाख तीर्थयात्रियों का कोटा तय

हज यात्रा 2025 के लिए सऊदी अरब से भारत को 1.75 लाख यात्रियों का कोटा

 

नयी दिल्ली सऊदी अरब वर्ष 2025 में 1,75,025 भारतीयों को हज यात्रा करने अनुमति प्रदान करेगा। इसके लिए दोनों देशों के बीच हज समझौता 2025 पर हस्ताक्षर किये गये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

 

G

 

26

 

समझौते का स्वागत किया।

 

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के हज और उमरा मामलों के मंत्री तौफिक बिन फवजान अल रबिया के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये। श्री रिजिजू इस समय सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा, “हम हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

प्रधानमंत्री ने श्री रिजिजू की इस पोस्ट पर कहा, “मैं इस समझौते का स्वागत करता हूँ। भारत के हज यात्रियों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। हमारी सरकार श्रद्धालुओं को हज यात्रा पर अच्छा से अच्छा अनुभव हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

श्री रिजिजू ने कहा है कि इस वर्ष हज यात्रियों की सुविधा के लिए हमने तैयारियां बहुत पहले शुरू कर दी है जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने इस कार्य में सऊदी अरब के अधिकारियों के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया। केन्द्रीय मंत्री ने हज यात्रा के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए जेद्दा (सऊदी अरब) हवाई अड्डे के हज टर्मिनल का भी दौरा किया। उन्होंने कहा है कि यात्रा पर आने वाले सभी भारतीय हज यात्रियों को पूरी सहायता प्रदान की जायेगी ताकि वे आसानी से यात्रा संपन्न कर सकें।

 

श्री रिजिजू ने इस यात्रा के दौरान मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मुहम्मद बिन अब्दुल करीम इस्सा से मुलाकात की। उन्होंने उनसे बातचीत में उनकी भारत यात्रा का उल्लेख किया और कहा कि यह यात्रा सार्थक रही। उन्होंने धार्मिक संप्रदायों के बीच संवाद और शांति के संवर्धन के लिए उनकी सराहना की। श्री रिजिजू के अनुसार डॉ. इस्सा ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता के प्रति गहरा संबंध व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button