राजू पाल हत्याकांड हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की साजिश बरेली जेल में रचे जाने का शक

बरेली. प्रयागराज एसटीएफ को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की साजिश बरेली जेल में रचे जाने का शक है. जिले में दो दिन से डेरा डाली एसटीएफ की टीम ने जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई और हत्याकांड में नामजद आरोपी खालिद अजीम उर्फ अशरफ से पूछताछ के लिए जेल प्रशासन से संपर्क साधा है.

एसटीएफ जल्द ही उससे पूछताछ कर सकती है. अशरफ दो साल से जिला जेल (सेंट्रल जेल-2) में बंद है. इस दौरान पूर्वांचल के कुछ लोगों ने उससे मुलाकात भी की है. उमेश पाल हत्याकांड की साजिश जेल के अंदर रची जाने की आशंकाओं के बीच प्रयागराज एसटीएफ शनिवार को ही बरेली पहुंच गई थी.

जेल प्रशासन से अशरफ की गतिविधियों और दिनचर्या के बारे में जानने के अलावा उससे जेल में मुलाकात करने वालों के संबंध में भी ब्योरा जुटाया. यह भी सुराग जुटाए कि उमेश पाल की हत्या के दौरान या हाल के दिनों में अशरफ प्रयागराज में किसी के संपर्क में तो नहीं था.

Related Articles

Back to top button