विधानसभा चुनाव लड़ चुके मृगेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

जबलपुर/रीवा। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के दल बदल का खेल शुरू हो गया है. चुनाव से पहले ही सरगर्मियां दिखने लगी है. बसपा (बहुजन समाज पार्टी) को बड़ा झटका लगा है. बीएसपी नेता मृगेंद्र सिंह ने बीजेपी का दामन थाम दिया है. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी में प्रवेश कराया.
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हीतानंद की मौजूदगी में मृगेंद्र सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ली. रीवा के मऊगंज विधानसभा से विधायक की टिकट का दावा कर सकते हैं. मऊगंज सीट से ही बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं.



