जिला बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदल मे मसीही मानने वालों के शव दफ़न कफ़न दौरान दोनों पक्ष मे हुवा मार पिट, आखिर जो भाजपा सरकार चाहती है वह घटनाए अब होने लगी, कई महीनों से बोदल सरपंच व उनके साथी मसीही मानने वालों को सताने का काम समाजिक मौखिक बहिस्कार करने काम गाली गलौच डराना धमकाने का काम किया जा रहा था जिसका शिकायत के बाद कोई कार्यवाही नहीं, अगर हुवा होता यह नौबत कभी नहीं आती – नरेन्द्र भवानी /चीफ छत्तीसगढ़ युवा मंच /कांग्रेस नेता

 

मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के चीफ व कांग्रेस के नेता नरेन्द्र भवानी नें बयान जारी कर कहा है की ग्राम पंचायत बोदल मे मसीही मानने वालों के शव कफ़न दफन के बाद दो पक्ष मे लड़ाई झगड़ा गलत, ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए किन्तु भवानी नें यह सवाल भी किया है को वह लोग आखिर कब्रिस्तान मे दुःखित परिवार के पास बहस झगड़ा करने गए ही क्यूँ थे, क्या सार्वजनिक कब्रिस्तान मे शव कफ़न दफन करना कानूनन जुर्म है, क्या परिवार वाले अपने समाज के सदस्यों के साथ शव दफन कर भी दिए तो क्या यह कोई अपराध है और अगर यह अपराध नहीं तो गांव सरपंच व उसके साथी किस अधिकार से पीड़ित दुःखित परिवार को यह पूछने गए की कौन तुमको लाश गाढ़ने का अधिकार दिया, किससे पूछके लाश गाड़े ऐसा कहना क्या उनका संवैधानिक अधिकार है, ऐसे कई सवाल है जिसपर ध्यान देना होगा, ऐसे नाजुक हालातो पर जांच उपरान्त ही कार्यवाही करनी चाहिए क्यूंकि यह घटना एक दिन का रचा हुवा खेल नहीं बल्की गांव के सरपंच व उनके सहयोगियों द्वारा कई महीनों से मसीही मानने गांव के साथियों को धमकी, डराना, अपशब्दों का उपयोग करना लगातार किया जा रहा है और कल दिनांक 29 दिसंबर को भी मृत शरीर को दफना के वापसी समय मे कब्रिस्तान मे घुसकर डराने धमकाने गाली गलौच काम भी पहले सरपंच व सहयोगियों का था आखिर ऐसा करने का अधिकार इनको कौन दिया, अब योजना बंद तरीको से माहौल खराब करने का प्रयास कौन किया यह जांच का विषय है

 

भवानी नें आगे कहा है की यह घटना के बाद 5 लोगो को अरेस्ट किया गया है जो मसीही मानते है वह सबके सब कोई क्रिमिनल नहीं है सब मासूम बेबस हालात के मारे स्थिति निर्मित पर हालात के शिकार हुवे साथी है, ऊन पर एफ आई कर के उन्हें क्रीमनल बनाने से पहले मामले पर बारिकी से जांच किया जावे तब यह माहौल को खराब करने का काम किसने किया, किसके कारण यह विवाद झगड़ा उत्पन्न हुवा सब दूध का दूध और पानी का पानी हों जाएगा

Related Articles

Back to top button