छत्तीसगढ़ में आज मिले 1380 नये कोरोना मरीज, रायपुर में 178 नए केस,7 मौतें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 1380 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 7 लोगों की मौत की खबर है। आज बस्तर के बीजापुर एवं नारायणपुर दो ऐसे जिले रहे जहां एक भी मरीज नहीं मिले। इसके अलावा सुकमा जिला की स्थिति भी बेहतर मानी जा सकती हैं, जहां आज सिर्फ 2 मरीज मिले। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 879 है।
आज दुर्ग में 119, राजनांदगांव में 76, बालोद में 54, बेमेतरा में 17, कवर्धा में 22, रायपुर में 178, धमतरी में 68, बलौदाबाजार में 58, महासमुन्द में 55, गरियाबंद में 8, बिलासपुर में 128, रायगढ़ में 120, कोरबा में 75, जांजगीर चाम्पा में 91, मुंगेली में 8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 11, सरगुजा में 73, कोरिया में 32, सूरजपुर में 68, बलरामपुर में 35, जशपुर में 23, बस्तर में 8, कोंडागांव में 19, दंतेवाड़ा में 10, सुकमा में 2, कांकेर में 17, नारायणपुर में 0, बीजापुर में 0 एवं अन्य राज्य से 5 मरीज मिले।



