प्यार की खातिर टीआई की गाड़ी में बम फेंकने वाला है सिरफिरा आशिक

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी (katni) जिले से बड़ी खबर सामने आई है. एक सिरफिरे आशिक ने टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी (TI car threatened to blow up with a bomb) दी है. यह सब अपने प्यार की खातिर करने की बात कह रहा है. युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. जिसमें वह कह रहा है कि प्रेमिका ने कहा कि टीआई की गाड़ी में बम फेंकोगे, तब मैं तुमसे शादी करूंगी. जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक का बताया जा रहा है.

वीडियो में गौरभ गुप्ता नाम युवक कह रहा है कि प्रेमिका स्वाति सेन के लिए मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं. स्वाति ने कहा है कि अगर मैं थाने में टीआई की गाड़ी में बम फेंक दूंगा, तो तुमसे शादी कर लूंगी. मैंने कहा कि मैं जेल चला जाऊंगा, तो उसने कहा कि जेल जाने से डरता है. स्वाति ने कहा कि मुझसे प्यार करता है, तो बम फेंककर दिखाओ.

इसलिए मैं स्वाति के लिए कुछ भी कर सकता हूं और वीडियो बना रहा हूं. सूचित कर रहा हूं कि टीआई और एसपी को मैं अब आने वाले कुछ दिनों में स्वाति के लिए प्यार के लिए टीआई की गाड़ी में बम फेंक दूंगा. अब यह वीडियो बना रहा हूं और कुछ दिन बाद खबर आ जाएगी. स्वाति मेरी जान, आई लव यू. अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button