नानगुर गणतंत्र दिवस पर तहसील कार्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र में फहराया तिरंगा

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।नानगुर में गरिमामय माहौल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया सुबह से ही देशभक्ति का जज्बा लिए नांगुर के सड़कों में शालेय गणवेश में तिरंगे हाथ मे लिए बच्चों को देखते ही बन रहा था ।
गरिमामय माहौल में नानगुर के तहसील कार्यालय में फहराया तिरंगा….
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नानगुर के तहसील कार्यालय , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल एवं अन्य स्थानों पर तिरंगा फहराया गया ।
स्थानीय तहसील कार्यालय में नायाब तहसीलदार श्री टेकेन्द्र नुरूटी ,राजस्व निरीक्षक श्री चालकी जी के साथ पटवारी श्री प्रमोद देवांगन एवं अन्य पटवारियों के साथ रीडर श्री दीनानाथ,नायाब नाजिर श्री सुरेश देवांगन के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर में फहराया तिरंगा
स्थानीय स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्री जे. एल. दरियो द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गरिमामयी माहौल में तिरंगा ध्वज फहराया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री सन्तोष सिंग ,श्री रवि साहा सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें।



