आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का प्रदर्शन अल्टीमेटम के बाद भी जारी

रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का प्रदर्शन अल्टीमेटम के बाद भी जारी है. सीएम हाउस घेराव की अनुमति नहीं मिलने के बाद खमतराई बाजार में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका आज होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला लिए जाने की उम्मीद लगाए हुए हैं.
खमतराई बाजार में रायपुर के 8 ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल पर बैठी हैं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के बैनर तले हड़ताल में डटी महिलाएं कलेक्टर दर पर वेतन, सुपरवाइजर पद पर शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेने, कार्यकर्ताओं को प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के रूप में दर्जा दिए जाने, मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी करने और सेवा वृद्धि के बाद 5 लाख रुपए एकमुश्त दिए जाने की मांग कर रही हैं.



