विरोध-प्रदर्शन शुरू राजनांदगांव के मोहला मानपुर को जिला बनाने पर, जानिए लोगों की क्या है मांग

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश को चार नए जिलों की सौगात दी, जिसमें राजनांदगांव का मोहला मानपुर जिला बनेगा। नए जिले बनने से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ राज्य का भी तेजी से विकास होगा। सरकार के इस फैसले का लोग स्वागत कर रहे हैं, वहीं, कांग्रेस पार्टी के विधायक और स्थानीय लोग मोहला मानपुर को जिला बनाने का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को मोहला मानपुर के जिला घोषित होने के बाद अंबागढ़ चौकी के नाराज लोग सड़क पर उतरकार चक्काजाम किया और सरकार से अंबागढ़ चौकी को जिला बनाने की मांग की। घंटों चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया।
मोहला-मानपुर को नया जिला बनाए जाने के विरोध में हाइवे पर आम लोगों सहित क्षेत्रीय खुज्जी विधायक छन्नी साहू और जिला निर्माण संघर्ष समिति व संयुक्त राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लंबा जाम लगा दिया। । मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है जनता के समर्थन में बैठी क्षेत्रीय विधायक छन्नी साहू चक्का जाम को समर्थन देने के लिए बैठी हुई हैं। जब इस बारे में छत्री साही से सवाल पूछा गया कि आपकी पार्टी के सरकार ये नए जिला बनाने कीघोषणा की है तब उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर अड़े हुए हैं और धरना प्रदरशन कर हे हैं।



